Explanations:
सिस्टोसोमा एक द्विपोषदीय जन्तु है। इसे रूथिर फ्लूक (Blood fluck) के नाम से भी जाना जाता है। इसके लिए प्राथमिक पोषद मनुष्य तथा द्वितीय पोषद घोंघा होता है। इसे प्राय: हाइटेडेट कुत्ता वर्म कहा जाता है। नर सिस्टोसोमा में गाइनाफोरिक कैनाल पायी जाती है। इस कैनाल का प्रयोग मादा को निषेचन के समय पकड़ने के लिए होता है। सिस्टोमा एक पैरासाइट है, जिसके द्वारा सिस्टोसोमियासिस (Schistosomiasis) रोग उत्पन्न होता है। सिस्टोसोमा जैपोनिकम (Schistosoma japonicum) और सिस्टोसोमा मानसोनी (Schistosoma mansoni) दो प्रजातियाँ बिल्कुल एक जैसी होती हैं। इनमें से सिस्टोसोमा जैपोनिकम एक ऐसा ब्लड फ्लूक (Blood fluck) है जिसकी उत्पत्ति ‘चाइना’ और ‘फिलीपिन्स’ में हुआ है।