Explanations:
विश्व में सर्वाधिक वर्षा मेघालय में स्थित खासी पहाड़ी के मॉसिनरॉम नामक स्थान पर होती है। यह वर्षा बंगाल की खाड़ी की मानसूनी पवनों द्वारा होती है। भारत में अधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पश्चिमी घाट, उत्तर-पूर्व के उप-हिमालयी क्षेत्र तथा मेघालय की पहाडि़यों पर होती है। यहाँ वर्षा 200 सेमी. से अधिक होती है। खासी और जयंतिया पहाडि़यों के कुछ भागों में वर्षा 1000 सेमी. से भी अधिक होती है।