Explanations:
अनाइमुडी/अनामुडी पर्वत भारत के केरल राज्य के एर्नाकुलम जिले और इडुक्की जिले में अवस्थित है। अनाइमुडी का शाब्दिक अर्थ ‘‘हाथी का सिर’’ होता है। अनाइमुडी प्रायद्वीपीय भारत का सबसे ऊँचा पर्वत होने के साथ-साथ केरल का सबसे बड़ा पर्वत है। इसकी ऊँचाई 8842 फीट (2695मीटर) है। इसे दक्षिण भारत का एवरेस्ट कहा जाता है।