शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होगा इरानी कप

  • जम्मू-कश्मीर 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में इरानी कप की मेजबानी करेगा। 
  • पांच दिवसीय इस प्रथम श्रेणी मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की टीम का सामना रेस्ट ऑफ इंडिया से होगा।
  • यह आयोजन जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट इतिहास में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है। इससे न सिर्फ घरेलू क्रिकेट में प्रदेश की बढ़ती पहचान सामने आएगी, बल्कि श्रीनगर की आयोजन क्षमता का भी परीक्षण होगा।
  • करीब 5,000 दर्शकों की क्षमता वाले शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम को टेलीविजन प्रसारण के लिहाज से तैयार करने के लिए कमेंटेटर और मीडिया बॉक्स, लाइव टेलीकास्ट की सुविधाओं के साथ दर्शकों के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने होंगे। इससे स्टेडियम के बुनियादी ढांचे को भी बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा।
  • श्रीनगर में इससे पहले 9 सितंबर 1986 को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था। करीब चार दशक बाद बड़े स्तर के क्रिकेट आयोजन की वापसी जम्मू-कश्मीर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास महत्व रखती है।

Latest Current Affairs

...
पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप,2026
...
बॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक कुकू कोहली का निधन
...
केरल को मिला नया आधिकारिक नाम—‘केरलम’
...
1st World Yogasana Championship, 2026
...
Veteran Bollywood director Kuku Kohli passes away
...
Kerala gets a new official name—‘Keralam’
...
वर्क फ्रॉम एनीवेयर इंडेक्स 2026
...
अमेरिका की आतंकवाद प्रायोजक सूची से सीरिया बाहर
...
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो और फार्मास्युटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के बीच समझौता
...
भारत का पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स