Explanations:
पर्वतीय व ध्रुवीय क्षेत्र की वह रेखा जिसके ऊपर वर्षभर हिम का आवरण रहता है तथा बर्फ पूर्णतया कभी नहीं पिघलती है। उच्च अक्षांशों पर हिमरेखा काफी नीचे होती है। आल्पस क्षेत्र में हिमरेखा सामान्यत: 2700 मीटर की ऊँचाई तक होती है। जबकि हिमालय क्षेत्र में इसकी ऊँचाई 4500 मीटर है। भूमध्यरेखीय क्षेत्र में हिमरेखा सर्वाधिक ऊँचाई पर पायी जाती है