Explanations:
सत्य उत्तर (True north)- इसे भौगोलिक उत्तर भी कहा जाता है सत्य उत्तर वह दिशा है जो सीधे उत्तरी ध्रुव की ओर जाती हैं यह पृथ्वी के ग्लोब पर एक निश्चित स्थान है। चुम्बकीय उत्तर (Magnetic north):- चुंबकीय उत्तर वह जगह है जहाँ पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र लंबवत रूप से नीचे की ओर कार्य करता है चुंबकीय उत्तर की दिशा चुंबकीय बलो की भिन्नता के कारण, समय-समय पर बदलती रहती है। चुंबकीय उत्तर की दिशा चुंबकीय दिक्सूचक के द्वारा निर्धारित की जाती है।