Explanations:
स्टॉक और देनदार प्रणाली प्रधान कार्यालय को शाखाओं पर कुशल नियंत्रण करने में मदद करती है। यह विधि विशेष रूप से तब लागू होती है जब बड़ी संख्या में लेनदेन होते हैं। इस विधि के अन्तर्गत निम्न खाते बनाये जाते है- 1. शाखा स्टॉक खाता 2. शाखा देनदार खाता 3. शाखा को भेजे गये माल का खाता 4. शाखा लाभ और हानि खाता 5. शाखा नकद खाता 6. शाखा व्यय खाता 7. शाखा अचल संपत्ति खाता आदि