Explanations:
यूफोरबिया हिरसुटा में पुष्प क्रम साइयेथियम प्रकार का होता है। इसमें सहपत्र चक्र बनता है इस चक्र के सभी सहपत्र आपस में संलयित होकर एक प्यालेनुमा (cup shaped) संरचना बना लेते है। इस संरचना के बीच में एक मादा पुष्प मिलता है। जो वृत्त से लगा रहता है और विअण्डपी, युक्ताण्डप होता है। इस मादा पुष्प के चारों तरफ नर पुष्प प्रत्येक सहपत्र के सामने एक वृश्चिकी ससीमाक्ष में लगे रहते है। यह पुष्प क्रम यूफोरबिया वंश का विशिष्ट लक्षण है।