Explanations:
भारत में अलीगढ़ आंदोलन के संस्थापक सैयद अहमद खान थे। यह एक इस्लामी आंदोलन था। इस आंदोलन का मुख्य उद्देश्य मुसलमानों में धार्मिक सुधार करना था। सैयद अहमद खान ने ‘पीरी-मुरीदी प्रथा’ एवं दास प्रथा को समाप्त करने का प्रयत्न किया। सैयद अहमद खान ने 1875 ई. में अलीगढ़ में एक ‘ऐंग्लो मुस्लिम स्कूल’ जिसे ‘एंग्लो ओरियन्टल स्कूल’ भी कहा जाता था, की स्थापना की। इस केन्द्र पर पाश्चात्य विषय विज्ञान एवं मुस्लिम धर्म जैसी सभी विषयों की शिक्षा दी जाती थी।