Explanations:
‘लोना’ कबड्डी खेल से सम्बन्धित है। यह विपक्षी टीम को आउट करने पर मिलने वाला बोनस अंक है। कबड्डी खेल प्राचीन काल में भारतीय उपमहाद्वीप में शुरू हुआ। यह विभिन्न भागों में अपने क्षेत्रीय नामों से जाना जाता है। कबड्डी का जन्म भारतीय राज्य तमिलनाडु में हुआ। कबड्डी तमिल शब्द ‘काई पीडी’ से बना है जिसका अर्थ है ‘‘हाथ पकड़’’। यह बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल है।