Explanations:
गढ़वाल क्षेत्र में बहने वाली दो नदिया भगीरथी और अलकनन्दा को सास - बहू के नाम से जाना जाता है। • गंगा नदी उत्तरकाशी जिले में गोमुख के निकट गंगोत्री हिमनद से निकलती है यहाँ इसे भागीरथी के नाम से जाना जाता है। अलकनन्दा नदी का स्त्रोत बद्रीनाथ के ऊपर सतोपथ हिमनद है। • देवप्रयाग में भागीरथी और अलकानन्दा मिलती है जो मिलने के बाद गंगा कहलाती है।