Q: Comprehension : एक गद्यांश दिया गया है। गद्यांश के आधार पर पाँच प्रश्न दिए गए हैं। गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ें तथ प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्पों में से सही विकल्प चुने। परसाई जी की रचना ‘भोलाराम का जीव’ एक व्यंग्य रचना में लेखक ने एक मनुष्य की आत्मा के लुप्त हो जाने की घटना के माध्यम से शासकीय व्यवस्था, घूसखोरी जड़ता और यथार्थ का उद्घाटन किया है। यह कहानी सतही तौर पर एक व्यक्ति की व्यथा कथा दिखाई देती है, जो भ्रष्टाचार की चक्की में पिस रहा है, परन्तु इस कथा के पीछे लेखक की मानवीय करुणा और सामाजिक यथार्थ के प्रति आक्रोश झलकता है। यह रचना स्वातन्त्र्योत्तर भारत के सामाजिक यथार्थ की सशक्त प्रस्तुति है। एक मामूली सरकारी कर्मचारी रिटायर हो गया और पाँच साल तक पेंशन के लिए चक्कर लगाते-लगाते मर गया। उसके जीव को लेने जब यमदूत गया तो जीव यमदूत को चकमा देकर ऐसा गायब हुआ कि बहुत खोजने पर भी नहीं मिला। आखिरकार जब नारद जी उसे ढूँढ़ते हुए स्वयं धरती पर आए तो वह जीव अपनी पेंशन फाइल में अटका हुआ पाया गया। आश्चर्य यह था कि नारद जी के कहने पर भी वह स्वर्ग में जाने को तैयार नही, क्योंकि उसका मन अपनी पेंशन फाइलों में ही अटक गया है। कहानी के माध्यम से परसाईं जी यह बताना चाहते हैं कि जिस भ्रष्टाचार से आज हम दबे हुए हैं वह इतना सर्वव्यापी है कि आज उसकी पहुँच अलौकिक हो गई। इस कहानी के प्रारम्भ में ही लेखक स्वर्ग और नरक की दिव्यता अलौकिकता का मिथक तोड़ देते हैं। मिथक तोड़ते हुए वे कहते हैं कि कुछ भी जीवन के बाहर नहीं है और जीवन से अधिक सत्य कुछ भी नहीं है। जिस अलौकिकता को आधार बनाकर धर्म के पुरोहित-पण्डे लोगों को ठगते हैं उस अलौकिकता को.. प्रारम्भ में ये वाक्य धराशायी कर देते हैं। यह मनुष्य की जय का गान है, क्योंकि परसाई जी की विचारधारा मानती है कि मनुष्य से बड़ा कुछ ‘भी नहीं हैं। इस कहानी की शैली भाषा अत्यधिक सरल व स्पष्ट है। इस कहानी का उद्देश्य भ्रष्टाचार की कथा कहना। भ्रष्टाचार कितना सनातन है, यह परसाईं जी ने इस कहानी के माध्यम से स्पष्ट से दिखाया है। लेखक ने समाज की किस व्यवस्था को उजागर किया है?
A.
अलौकिक
B.
भ्रष्टाचार
C.
सकारात्मक
D.
आशावादी
Correct Answer:
Option B - गद्यांश के अनुसार लेखक ने समाज की भ्रष्टाचार की व्यवस्था को उजागर किया हैं।
B. गद्यांश के अनुसार लेखक ने समाज की भ्रष्टाचार की व्यवस्था को उजागर किया हैं।
Explanations:
गद्यांश के अनुसार लेखक ने समाज की भ्रष्टाचार की व्यवस्था को उजागर किया हैं।
Download Our App
Download our app to know more Lorem ipsum dolor sit amet consectetur adipisicing elit.
Excepturi, esse.
YOU ARE NOT LOGIN
Unlocking possibilities: Login required for a world of personalized
experiences.