Explanations:
‘गाय मीठा दूध देती है।’ वाक्य में सामान्य वर्तमान-काल है। सामान्य वर्तमान काल- क्रिया के जिस रूप में वर्तमानकाल की क्रिया का सामान्य रूप से होना पाया जाय, उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं। पहचान- जिस वाक्य के अंत में ता है, ती है, ते हैं, आदि आते हैं। जैसे- मैं पत्र लिखता हूँ। राधा गाती है।