Explanations:
अखिल भारतीय सेवाएं वे सेवाएं हैं, जो राज्य व केंद्र सरकारों में समान होती हैं। इन सेवाओं के सदस्य राज्य व केंद्र सरकार के अधीन शीर्ष पदों (महत्वपूर्ण पद) पर होते हैं तथा बारी-बारी से अपनी सेवाएं देते हैं। वर्तमान में तीन अखिल भारतीय सेवाएं हैं- (i) भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) (ii) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) (iii) भारतीय वन सेवा (IFS) वर्ष 1966 में भारतीय वन सेवा को तीसरी अखिल भारतीय सेवा के रूप में स्थापना की गई।