Explanations:
अधिगम एक मानसिक प्रक्रिया है जो व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन में लगातार चलती रहती है। चूँकि अधिगम की प्रक्रिया कुछ हद तक स्थितियों पर निर्भर होती है, इसलिए जिस विधि व जिस परिस्थिति में सिखाया जाए उसे अनुकूल होना चाहिए। इसके साथ-साथ सीखने वाला और सिखाने वाला भी सही परिस्थितियों के लिए सहायक हो। अधिगम की प्रक्रिया की निम्नलिखित विशेषताएँ होती हैं– 1. अधिगम एक सतत् प्रक्रिया है। 2. अधिगम एक प्रत्यक्ष लक्ष्य है। 3. अधिगम सुविचारित है। 4. अधिगम एक सक्रिय प्रक्रिया है। 5. अधिगम एक व्यक्तिवादी प्रक्रिया है। उपर्युक्त प्रश्न के उदाहरण अधिगम एक व्यक्तिवादी प्रक्रिया के अन्तर्गत आती है। इसमें किसी भी कक्षा में बच्चे अधिक शीघ्रता से सीखते हैं और अन्य धीरे-धीरे सीखते हैं। वास्तव में विभिन्न व्यक्तियों की अधिगम की गति भिन्न-भिन्न होती है।