Explanations:
नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में स्थित है। यहाँ पर हाथी तथा छूलोक गिबन सहित अनेक प्रकार की वन्य जीव प्रजातियाँ पाई जाती है। ध्यातव्य है कि नन्दा देवी राष्ट्रीय उद्यान उत्तराखण्ड राज्य में स्थित है, गिर नेशनल पार्क, गुजरात राज्य में स्थित है, तथा बुक्सा राष्ट्रीय उद्यान ‘जलपाईगुड़ी’ (पश्चिम बंगाल) में स्थित है।