Explanations:
सर सैयद अहमद खान का जन्म 17 अक्टूबर, 1817 ई. को दिल्ली के एक प्रतिष्ठित सादात (सैय्यद) परिवार में हुआ था। उन्होंने भारतीय समाज विशेषकर भारतीय मुस्लिम समुदाय के लिए आधुनिक शिक्षा की आवश्यकता को महसूस किया। इन्होंने अलीगढ़ में ‘मुहम्मडन एंग्लो ओरिएण्टल’ कॉलेज की स्थापना की जो आगे चलकर (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय) के नाम से प्रसिद्ध हुआ। सैय्यद अहमद खाँ अलीगढ़ आन्दोलन के प्रवर्तक थे यह आन्दोलन मुसलमानों में धार्मिक, सामाजिक सुधार एवं शिक्षा के विकास में अमूल्य योगदान दिया। इन्होंने कुरान पर टीका लिखी, रुढि़यों को तोड़ने एवं विज्ञान को बढ़ावा देने का प्रयास किया। वे आधुनिक वैज्ञानिक विचारों से काफी प्रभावित थे। उन्होंने वैज्ञानिक समाज (साइटिफिक सोसाइटी) की स्थापना 1864 ई. में गाजीपुर की।