Explanations:
पुर्तगीज बंगाल की खाड़ी में समुद्री डकैती हेतु हुगली का उपयोग करते थे। यहॉ पर उन्होंने अकबर की अनुमति से एक कारखाने को स्थापित किया हुआ था जो पुर्तगालियों का प्रमुख केन्द्र माना जाता है। भारत आने वाली वाणिज्यिक कंपनियों में पुर्तगीज प्रथम थे। प्रथम पुर्तगीज तथा प्रथम यूरोपीय यात्री वास्कोडिगामा गुजराती पथ प्रदर्शक ‘अब्दुल मनीक’ की सहायता से 1498 में कालीकट (भारत) के समुद्र तट पर उतरे। भारत में प्रथम पुर्तगाली वायसराय फ्रांसिस्को–डी अल्मीडा ने टर्की, गुजरात, मिस्त्र की संयुक्त सेना को पराजित कर दीव पर अधिकार कर लिया। दीव पर अधिकार के पश्चात पुर्तगाली हिन्द महासागर में सबसे अधिक शक्तिशाली माने गए।