Explanations:
यंग बंगाल आंदोलन कि शुरुआत हेनरी विवियन डेरोजियो ने किया। 1830 ई० के दशक में राष्ट्रीय जागरण की भावनाओं के बीजारोपण में हेनरी विवियन डेरोजियो का नाम प्रसिद्ध है। इनके अनुयायी ‘डेरोजियन’ कहलाते थे। डेरोजियो, हिन्दू कॉलेज कलकत्ता में अध्यापक थे (1826-1831 तक)। अद्भुत प्रतिभा के धनी डेरोजियो फ्रांस की क्रांति से गहरे प्रभावित थे। डेरोजियो एक आंग्ल भारतीय थे जो अतिवादी विचार रखते थे तथा वे जर्जर एवं पुराने रीति-रिवाजों का विरोध करते थे।