Explanations:
रेडियो कार्बन डेटिंग जन्तुओं एवं पौधों के प्राप्त अवशेषों की आयु निर्धारण करने की विधि है। इस कार्य के लिए कार्बन-14 का प्रयोग किया जाता है। कार्बन-14 से बीटा विकिरण उत्सर्जित होता है। कार्बन-14 कार्बन का एक रेडियोधर्मी आइसोटोप है, जिसकी अद्र्ध आयु लगभग, 5730 वर्ष मानी जाती है।आयु निर्धारण करने की इस तकनीक का आविष्कार 1949 में शिकागो विश्वविद्यालय के विलियर्ड लिबी ने किया था।