Explanations:
एक बच्चा एक क्रमबद्ध अनुक्रम में विकसित होता है जो सभी बच्चों में लगभग समान होता है। विकास की दर और गति अलग-अलग मामलों में भिन्न हो सकती है लेकिन सभी बच्चों में विकास के स्वरूप का क्रम लगभग समान होता है। इस प्रकार मानव विकास के दो सिद्धान्त बताए गये थे– सेफेलोकॉडल सिद्धान्त:– यह दर्शाता है कि वृद्धि और विकास एक स्वरूप का पालन करते है जो सिर से शुरु होता है फिर शरीर के बाकी हिस्सों में (सिर से पैर तक) बढ़ता है। प्रॉक्सीमॉडिस्टल सिद्धान्त:– यह दर्शाता है कि वृद्धि और विकास निकट के दूर तथा केन्द्र से शरीर के कुछ दूर हिस्सों तक पहुँचता है और फिर पहले छोरों का विकास होता है। यह केन्द्र से बाहर की ओर होता है। अत: उक्त प्रश्न में केवल कथन (II) ही विकास के सिद्धान्त की सही व्याख्या कर रहा है।