Explanations:
‘आइसक्रीम देखते ही बच्चे उस पर टूट पड़ते हैं।’ वाक्य प्रेरणार्थक क्रिया का उदाहरण नहीं है बल्कि यह संयुक्त क्रिया का उदाहरण है। इस वाक्य में ‘टूट पड़ते हैं’ एक संयुक्त क्रिया है। प्रेरणार्थक क्रिया-जिन क्रियाओं से इस बात को बोध हो कि कर्ता स्वयं कार्य न कर किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, वे ‘प्रेरणार्थक क्रियाएँ’ कहलाती हैं। जैसे-सुरेश मुझसे किताब लिखाता है। इस वाक्य में सुरेश (कर्ता) स्वयं किताब न लिखकर ‘मुझे’ दूसरे व्यक्ति को प्रेरणा देता है। संयुक्त क्रिया-जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं।