Explanations:
रूस ने भारत को स्पुतनिक V कोविड वैक्सीन का निर्यात किया। स्पुतनिक V वैक्सीन को पहली बार 1 मई, 2021 को भारत में लांच किया गया था। मॉस्को स्थित गामालेया नेशनल रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा विकसित स्पुतनिक V वैक्सीन को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा पंजीकृत किया गया था और इसके साथ ही यह कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया का पहला पंजीकृत टीका बना था।