Explanations:
वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाले कारक:- 1. पवन वेग (wind speed)- पवन वेग अधिक होने पर वाष्पीकरण की क्रिया बढ़ जाती है। 2. तापमान (Tempreture)- तापमान अधिक होने पर वाष्पीकरण और तेजी से होने लगता है। 3. वायुमण्डलीय दाब (Atmospheric Pressure):- वायुमण्डलीय दाब कम होने पर वाष्पीकरण की क्रिया बढ़ जाती है। 4. आर्द्रता (Humidity)- वातावरण में आर्द्रता अधिक होने पर वाष्पीकरण की क्रिया कम हो जाती है। 5. सतही क्षेत्रफल (Surface area)- जब द्रव अधिक क्षेत्रफल में फैला होता है तो उसका वाष्पीकरण तेजी से होता है।