Explanations:
संयुक्त राज्य अमेरिका के अर्द्धशुष्क भागों तथा मिसीसिपी एवं मिसौरी नदियों की घाटियों में लोयस के समान मिट्टी का जमाव मिलता है इस जमाव को संयुक्त राज्य अमेरिका में एबोड कहा जाता है। संरचना तथा अन्य गुणों में एबोड यूरोप तथा एशिया के लोयस जमाव से पूर्णतया साम्य रखते हैं। बेल्जियम तथा फ्रांस में लोयस को लिमन के नाम से जाना जाता है। पवन के द्वारा उड़ाई गयी धूलों के निक्षेप से निर्मित जमाव को लोयस कहा जाता है। लोयस का सर्वप्रथम अध्ययन जर्मन विद्वान वॉन रिचथोपेन ने चीन में किया था।