Explanations:
व्यायोग में धीरोद्धत नामक नायक होता है। व्यायोग का कथानक इतिहास प्रसिद्ध होता है जो किसी विख्यात उद्धत व्यक्ति पर आश्रित होता है। इसकी कथा वस्तु एकदिन की घटनाओं से सम्बद्ध होती है। इसमें एक ही अंक रहता है तथा पुरुष पात्रों की संख्या अधिक होती है। भास का ‘मध्यम व्यायोग’ इसका मुख्य उदाहरण है।