Explanations:
ब्रजमण्डल के अन्तर्गत आने वाले प्रमुख लोकनृत्य में चरकुला नृत्य, घड़ा नृत्य, मयूर नृत्य, झूला नृत्य तथा रास नृत्य प्रमुख है। प्रश्नगत दिये गये लोकनृत्य एवं उनसे सम्बन्धित क्षेत्र– चरकुला नृत्य – यह नृत्य ब्रज क्षेत्र में होली के अवसर पर 108 द्वीपों का पिंजरा (चरकुला) सिर पर रखकर महिलाओं द्वारा नृत्य किया जाता है। छोलिया – राजपूतों में प्रचलित इस नृत्य गीत का प्रस्तुतीकरण तलवार और ढाल लेकर किया जाता है। इस गीत नृत्य को विवाह के शुभ अवसर पर आयोजित किया जाता है। जोगिनी – अवध क्षेत्र में पुरुष नर्तकों द्वारा रामनवमी के अवसर पर सामूहिक रूप से किया जाता है। नटवरी–पूर्वी उत्तर प्रदेश में अहीरों (यादवों) में प्रचलित नृत्य है।