1
इस प्रश्न में एक गद्यांश और उसके बाद एक कथन दिया गया है। गद्यांश को ध्यान से पढ़ें और दिए गए गद्यांश के आधार पर कथन पर विचार करें। सहारा के पर्यावरण की आवश्यकता है कि वन्यजीव, अति-शुष्क परिस्थितियों, भयंकर हवाओं, तीव्र गर्मी और तापमान में व्यापक परिवर्तन के अनुकूल हों। सहारा में अधिकांश स्तनधारी अपेक्षाकृत छोटे होते हैं, जिससे जल हानि कम होने में मदद मिलती है। वे अक्सर अपने आहार से अपनी जल आवश्यकताओं को पूरा करते हैं। वे दिन के समय बिलों में शरण लेते हैं और मुख्य रूप से रात में, जब तापमान कम होता है, तब भोजन की खोज में निकलते हैं और शिकार करते हैं। उन्होंने शारीरिक अनुकूलन विकसित किए हैं, जैसे कि फेनेक फॉक्स के बड़े कान जो गर्मी को दूर करने में मदद करते हैं, और बालों वाले तलवे, जो इसके पैरों की रक्षा करते हैं। कुल मिलाकर, सहारा, स्तनधारियों की लगभग 70 प्रजातियों, निवासी पक्षियों की 90 प्रजातियों, सरीसृपों की 100 प्रजातियों और ऑर्थ्रोपोड की कई प्रजातियों का निवास स्थान है। वन्यजीव मुख्य रूप से कम गंभीर उत्तरी और दक्षिणी हाशियों पर और रेगिस्तानी जल स्रोतों के पास केंद्रित हैं। कथन: फेनेक फॉक्स के तलवे, बालों वाले होते हैं जो गर्मी को दूर करने में मदद करते हैं। निम्नलिखित विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प का चयन करें A. कथन निश्चित रूप से सत्य है। B. कथन संभवत: सत्य है। C. कथन के बारे में निश्चित रूप से कुछ कहा नहीं जा सकता है। D. कथन निश्चित रूप से असत्य है।