7
(प्रश्न नं. 53 से 55) नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर देने के लिए निम्नलिखित जानकारी को सावधानीपूर्वक पढ़ें। ड्यूक देश में अग्रणी पेय कम्पनी है। वे क्षेत्रीय बिक्री प्रबन्धक की भर्ती कर रहे हैं। उम्मीदवारों का चयन करने की शर्तें निम्नानुसार हैं– उम्मीदवार को/के/की– A. व्यवसाय प्रशासन या वाणिज्य में स्नातक होना चाहिए। B. XII वीं की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 70% अंक और स्नातक स्तर पर न्यूनतम 65 अंक होने चाहिए। C. उम्र 1 जनवरी, 2017 को न्यूनतम 35 वर्ष होनी चाहिए। D. बिक्री में न्यूनतम 10 वर्षों का अनुभव होना चाहिए। E. अंग्रेजी, हिन्दी और किसी भी दो क्षेत्रीय भाषाओं में बोलना आना चाहिए। यदि कोई उम्मीदवार उपरोक्त मानदंडों को पूरा करता है, सिवाय; I. उपर्युक्त (A) के, लेकिन यदि न्यूनतम 60% अंकों के साथ एमबीए पास कर लिया है, तो फिर उसे चुना जा सकता है। II. उपर्युक्त (C) के, तो उसे मानव संसाधन विभाग के पास भेजा जाना चाहिए। III. उपर्युक्त (D) के, तो उसे महाप्रबन्धक के पास भेजा जाना चाहिए। ऊपर दी गई जानकारी के आधार पर, नीचे दिए गए मामले में क्या निर्णय लिया जाना चाहिए? अपने सभी शैक्षिकों में 85% अंकों से अधिक के साथ एक प्रतिभाशाली छात्र सैम, एक प्रसिद्ध एफएमसीजी कम्पनी में पिछले 13 वर्षों से बिक्री प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहा है। अपने वैâरियर के दौरान, वह विभिन्न राज्यों में काम करता रहा है और इसलिए वह तमिल, कन्नड़, मराठी, हिन्दी और अंग्रेजी बोल सकता है। वह अपनी पढ़ाई को लेकर बेहद लगनशील है और इसलिए उसने गणित, वनस्पति-विज्ञान और इतिहास में डिग्री हासिल की है। उसने 90% अंकों के साथ एमबीए किया है। वह 1981 में क्रिसमस के दिन पैदा हुआ था।