Explanations:
सूफी संगीत सूफियों के भक्ति संगीत को संदर्भित करता है, जो रूमी, हफीज, बुल्लेशाह, अमीर खुसरों और ख्याजा गुलाम फरीद जैसे सूफी कवियों के कार्यों से प्रेरित है। सूफी क्षेत्रीय संगीत की एक प्रदर्शन कला हैं। कव्वाली सूफी संगीत का सबसे प्रसिद्ध रूप है और दक्षिण एशिया में सूफी संस्कृति में सबसे अधिक पाया जाता है। सूफियों द्वारा प्रयुक्त संगीत को ‘‘समा’’ कहा जाता है। समा अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है पढ़ना, गाना। आरम्भ में सूफी एक जगह जमा हो जाते थे तथा सामूहिक रूप से ईश्वर के नामों का जाप करते थे जब ये जाप करते थे तो उसमें एक प्रकार के संगीत की लय निकलती थी, जिसे ‘‘समा’’ कहा जाता था।