Explanations:
सरकार की एक ऐसी व्यवस्था जिसमें अधिकारों/शक्तियों को केन्द्रीय प्राधिकरण और विभिन्न संघटक इकाईयों के बीच विभाजित किया जाता है, उसे संघीय राज्य कहते हैं। संघीय व्यवस्था में सरकार दो या अधिक स्तरों वाली होती है। इस व्यवस्था में अलग-अलग स्तर की सरकारें एक ही नागरिक समूह पर शासन करती है। लोकतंत्र शासन का एक ऐसा रूप है जिसमें शासकों का चुनाव लोग करते हैं। एकात्मक शासन में एक स्तरीय सरकार होती है। यही पूरे देश के लिए कानून बनाने, लागू करने का काम करती है जैसे- ब्रिटेन और फ़्रांस । साम्यवाद, सामाजिक राजनीतिक दर्शन के अन्तर्गत एक ऐसी विचारधारा के रूप में वर्णित है जिसमें सरंचनात्मक स्तर पर एक समतामूलक वर्गविहीन समाज की स्थापना की जायेगी।