Correct Answer:
Option B - रचना की दृष्टि से क्रिया के सामान्यत: दो भेद हैं─(1) सकर्मक क्रिया और (2) अकर्मक क्रिया।
सकर्मक क्रिया─`सकर्मक क्रिया' उसे कहते हैं, जिसका कर्म हो या जिसके साथ कर्म की सम्भावना हो। उदाहरणार्थ─श्याम आम खाता है। इस वाक्य में `श्याम' कर्ता है, `खाने' के साथ उसका कर्तृरूप से सम्बन्ध है। प्रश्न होता है, क्या खाता है? उत्तर है, `आम'। यहाँ श्याम के खाने का फल `आम' पर अर्थात् कर्म पर पड़ता है। इसलिये खाना क्रिया सकर्मक है।
अकर्मक क्रिया─जिन क्रियाओं का कार्य और फल कर्ता पर हो, वे अकर्मक कहलाती हैं। अकर्मक क्रियाओं का `कर्म' नहीं होता। उदाहरण के लिये - श्याम सोता है। इसमें सोना क्रिया अकर्मक है।
B. रचना की दृष्टि से क्रिया के सामान्यत: दो भेद हैं─(1) सकर्मक क्रिया और (2) अकर्मक क्रिया।