Explanations:
कृषि के विकास हेतु दिल्ली सल्तनत के शासकों ने सिंचाई के कृत्रिम साधनों पर विशेष रूप से ध्यान दिया। सिंचाई व्यवस्था का सर्वाधिक विकास तुगलक काल में हुआ। सिंचाई हेतु नहरों का निर्माण करने वाला पहला शासक गयासुद्दीन तुगलक था। फिरोज तुगलक प्रथम शासक था जिसने बांध बनाकर वर्षा का पानी एकत्र करने की योजना कार्यान्वित की। फिरोज शाह तुगलक द्वारा बनवाई गई पाँच प्रमुख नहरें हैं – 1. उलुगखानी नहर। 2. रजवाही नहर। 3. सिरमौर की पहाड़ी से लेकर हाँसी तक की नहर। 4. घग्घर से फिरोजाबाद तक की नहर। 5. यमुना से फिरोजाबाद तक की नहर।