Explanations:
पुरुष अथवा मानवजाति में 23 जोड़ी अर्थात् 76 गुणसूत्र होते हैं। इनमें से 22 जोडि़यों के गुण सूत्र समान होते हैं किन्तु पुरुष में 23वीं जोड़ी के गुणसूत्र समजात नही होते इन्हें एलोसोम्स कहते हैं। इनमें एक तो स्त्रियों के X गुणसूत्र के ही समजात होते हैं परन्तु साथी गुणसूत्र भिन्न आकृति का होता है। इस छोटे गुणसूत्र को ‘Y’ द्वारा प्रदर्शित करते हैं। इस प्रकार पुरुषों में 23वीं जोड़ी के गुणसूत्र XY होते हैं। यह XY गुणसूत्री संयोजन पुरुष में पुरुषत्व के लिए उत्तरदायी है।