search
Q: निर्देश (256-264): निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। ब्रह्मपुत्र हिमालय के उस पार का सारा पानी लेकर असम से होती हुई पश्चिम की ओर आती है और गंगा इस ओर से पूर्व की ओर बढ़ती है। उनकी आमने-सामने भेंट कैसे हो? कौन किसके सामने पहले झुके? कौन किसे पहले रास्ता दे? अंत में दोनों ने तय किया कि दोनों को दाक्षिण्य धारण कर सरित्पति के दर्शन के लिए जाना चाहिए और भक्ति-नम्र होकर जाते-जाते जहाँ संभव हो, रास्ते में एक-दूसरे से मिल लेना चाहिए। इस प्रकार गोआलंदी के पास जब गंगा और ब्रह्मपुत्र का विशाल जल आकर मिलता है, तब मन में संदेह पैदा होता है कि सागर और क्या होता होगा? विजय प्राप्त करने के बाद कसी हुई खड़ी सेना भी जिस प्रकार अव्यवस्थित हो जाती है और विजयी वीर मन में आए वैसे जहाँ-तहाँ घूमते हैं उसी प्रकार का हाल इसके बाद इन दाक महान नदियों का होता है। अनेक मुखों द्वारा वे सागर में जाकर मिलती हैं। प्रत्येक प्रवाह का नाम अलग-अलग है और कुछ प्रवाहों के तो एक से अधिक नाम हैं। गंगा और ब्रह्मपुत्र एक होकर पद्मा का नाम धारण करती हैं। यही आगे जाकर मेघना के नाम से पुकारी जाती है। गंगा और ब्रह्मपुत्र आपस में संगम के पश्चात् ________ के नाम से जानी जाती हैं।
  • A. गंगा
  • B. हुगली
  • C. पद्मा
  • D. मेघना
Correct Answer: Option C - गंगा और ब्रह्मपुत्र आपस में संगम के पश्चात् पद्मा के नाम से जानी जाती हैं। जबकि गंगा सबसे लम्बी नदी है जिसकी लम्बाई 2525 किमी. है। यह हिमालय से निकलकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दर वन नामक स्थान पर समुद्र से मिल जाती है। हुगली नदी भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बहती है। इसको विश्व का सबसे अधिक विश्वास घाति नदी कहते हैं। मेघना नदी गंगा नदी के मुहाने पर डेल्टा बनाने वाली तीन मुख्य सहायक नदियों में से एक है।
C. गंगा और ब्रह्मपुत्र आपस में संगम के पश्चात् पद्मा के नाम से जानी जाती हैं। जबकि गंगा सबसे लम्बी नदी है जिसकी लम्बाई 2525 किमी. है। यह हिमालय से निकलकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दर वन नामक स्थान पर समुद्र से मिल जाती है। हुगली नदी भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बहती है। इसको विश्व का सबसे अधिक विश्वास घाति नदी कहते हैं। मेघना नदी गंगा नदी के मुहाने पर डेल्टा बनाने वाली तीन मुख्य सहायक नदियों में से एक है।

Explanations:

गंगा और ब्रह्मपुत्र आपस में संगम के पश्चात् पद्मा के नाम से जानी जाती हैं। जबकि गंगा सबसे लम्बी नदी है जिसकी लम्बाई 2525 किमी. है। यह हिमालय से निकलकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दर वन नामक स्थान पर समुद्र से मिल जाती है। हुगली नदी भारत के पश्चिम बंगाल राज्य में बहती है। इसको विश्व का सबसे अधिक विश्वास घाति नदी कहते हैं। मेघना नदी गंगा नदी के मुहाने पर डेल्टा बनाने वाली तीन मुख्य सहायक नदियों में से एक है।