search
Q: निर्देश (166-174): निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। व्यक्ति के जीवन में संतोष का बहुत महत्त्व है। संतोषी व्यक्ति सुखी रहता है। असंतोष सब व्याधियों की जड़ है। महात्मा कबीर ने कहा है कि धन-दौलत से कभी संतोष नहीं मिलता। संतोषरूपी धन मिलने पर समस्त वैभव धूल के समान प्रतीत होता है। व्यक्ति जितना अधिक धन पाता जाता है, उतना ही असंतोष उपजता जाता है। यह असंतोष मानसिक तनाव उत्पन्न करता है जो अनेक रोगों की जड़ है। धन व्यक्ति को उलझनों में फँसाता जाता है। साधु को संतोषी बनाया गया है क्योंकि भोजनमात्र से उसे संतोष मिल जाता है। हमें भी साधु जैसा होना चाहिए। हमें अपनी इच्छाओं को सीमित रखना चाहिए जब इच्छाएँ हम पर हावी हो जाती हैं तो हमारा मन सदा असंतुष्ट रहता हैं। सांसारिक वस्तुएँ हमें कभी संतोष नहीं दे सकती। संतोष का संबंध मन से है। संतोष सबसे बड़ा धन है। इसके सम्मुख सोना-चाँदी, रुपया-पैसा व्यर्थ है। संतोष का संबंध किससे है?
  • A. संपदा
  • B. मन
  • C. आभूषण
  • D. इच्छाएँ
Correct Answer: Option B - संतोष का संबंध मन से है। क्योंकि जब इच्छाएँ हम पर हावी नहीं होती तभी हमारा मन संतुष्ट एवं शान्त रहता है।
B. संतोष का संबंध मन से है। क्योंकि जब इच्छाएँ हम पर हावी नहीं होती तभी हमारा मन संतुष्ट एवं शान्त रहता है।

Explanations:

संतोष का संबंध मन से है। क्योंकि जब इच्छाएँ हम पर हावी नहीं होती तभी हमारा मन संतुष्ट एवं शान्त रहता है।