search
Q: निर्देश (136-144) : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। सममिति कई पौधों, जन्तुओं और यहाँ तक कि पानी जैसे कुछ अणुओं का भी गुण होता है। लेकिन घोंघे और उसके कुण्डलित खोल में यह बात नहीं है। ये कुछ इस तरह असममित होते हैं कि इनके दर्पण प्रतिबिम्ब को इनके ऊपर जमाया नहीं जा सकता। हॉकी स्टिक, कैंची और जूतों में भी ऐसा ही होता है। हॉकी स्टिक और कैंचियाँ दाएँ हाथ से काम करने वालों और बाएँ हाथ से काम करने वालों के लिए अलग-अलग बनाई जाती हैं। दक्षिणहस्ती घोंघे का दर्पण प्रतिबिम्ब किसी वामहस्ती घोंघे पर ही फिट बैठ सकता है। इस गुणधर्म के पीछे एक इकलौते जीन का हाथ है जबकि ऐसे शारीरिक लक्षण बहुत कम होते हैं, जिन्हें किसी एक जीन के द्वारा चिह्नित किया जा सके। सजीवों के अधिकांश गुणधर्म कई सारे जीन्स से निर्धारित होते हैं। ‘शारीरिक’ में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?
  • A.
  • B. इक
  • C. ईक
  • D. इत
Correct Answer: Option B - शारीरिक में ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। शब्दों के बाद जो अक्षर समूह लगाया जाता है उसे प्रत्यय कहते हैं। प्रत्यय दो शब्दों से बना है- प्रति + अय। प्रति का अर्थ है साथ में और अय का अर्थ है चलने वाला। अतएव प्रत्यय का अर्थ है शब्दों के साथ, पर बाद में चलने वाला या लगने वाला। प्रत्यय उपसर्गों की तरह अविकारी शब्दांश है, जो शब्दों के बाद जोड़े जाते हैं।
B. शारीरिक में ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। शब्दों के बाद जो अक्षर समूह लगाया जाता है उसे प्रत्यय कहते हैं। प्रत्यय दो शब्दों से बना है- प्रति + अय। प्रति का अर्थ है साथ में और अय का अर्थ है चलने वाला। अतएव प्रत्यय का अर्थ है शब्दों के साथ, पर बाद में चलने वाला या लगने वाला। प्रत्यय उपसर्गों की तरह अविकारी शब्दांश है, जो शब्दों के बाद जोड़े जाते हैं।

Explanations:

शारीरिक में ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग हुआ है। शब्दों के बाद जो अक्षर समूह लगाया जाता है उसे प्रत्यय कहते हैं। प्रत्यय दो शब्दों से बना है- प्रति + अय। प्रति का अर्थ है साथ में और अय का अर्थ है चलने वाला। अतएव प्रत्यय का अर्थ है शब्दों के साथ, पर बाद में चलने वाला या लगने वाला। प्रत्यय उपसर्गों की तरह अविकारी शब्दांश है, जो शब्दों के बाद जोड़े जाते हैं।