search
Q: निर्देश (136-144) : निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए। सममिति कई पौधों, जन्तुओं और यहाँ तक कि पानी जैसे कुछ अणुओं का भी गुण होता है। लेकिन घोंघे और उसके कुण्डलित खोल में यह बात नहीं है। ये कुछ इस तरह असममित होते हैं कि इनके दर्पण प्रतिबिम्ब को इनके ऊपर जमाया नहीं जा सकता। हॉकी स्टिक, कैंची और जूतों में भी ऐसा ही होता है। हॉकी स्टिक और कैंचियाँ दाएँ हाथ से काम करने वालों और बाएँ हाथ से काम करने वालों के लिए अलग-अलग बनाई जाती हैं। दक्षिणहस्ती घोंघे का दर्पण प्रतिबिम्ब किसी वामहस्ती घोंघे पर ही फिट बैठ सकता है। इस गुणधर्म के पीछे एक इकलौते जीन का हाथ है जबकि ऐसे शारीरिक लक्षण बहुत कम होते हैं, जिन्हें किसी एक जीन के द्वारा चिह्नित किया जा सके। सजीवों के अधिकांश गुणधर्म कई सारे जीन्स से निर्धारित होते हैं। कौन-से शारीरिक लक्षण बहुत कम होते हैं?
  • A. गुणधर्म का अनेक जीन्स से निर्धारित होना।
  • B. दाएँ हाथ से काम करने की प्रवृत्ति।
  • C. त्वचा में छिद्र होना।
  • D. गुणधर्म का किसी एक जीन से निर्धारित होना।
Correct Answer: Option D - गुणधर्म का किसी एक जीन में निर्धारित होना ऐसे शारीरिक लक्षण बहुत कम होते हैं।
D. गुणधर्म का किसी एक जीन में निर्धारित होना ऐसे शारीरिक लक्षण बहुत कम होते हैं।

Explanations:

गुणधर्म का किसी एक जीन में निर्धारित होना ऐसे शारीरिक लक्षण बहुत कम होते हैं।