Explanations:
पियाजे ने संज्ञानात्मक विकास का सिद्धान्त दिया था। इस सिद्धान्त के अनुसार यह कहा जा सकता है कि (i) विकास गुणात्मक चरणों में होता हे। (ii) विकास क्रमिक होता है। (iii) बच्चे अपनी दुनिया के बारे में ज्ञान का निर्माण और उपयोग करते हैं। (iv) बच्चे अपने पर्यावरण के प्रति क्रिया करते हैं। (v) बच्चे का विकास प्रत्येक अवस्थाओं से होकर गुजरता है। (vi) बच्चे के विकास को भाषा प्रभावित नहीं करती है। अत: ‘निरन्तर अभ्यास से अधिगम होता है’ यह पियाजे के सिद्धान्त के अनुसार नहीं कहा जाता है बल्कि थार्नडाइक के सिद्धान्त के अनुसार कहा जा सकता है।