Explanations:
रुद्रप्रयाग जिला भारत के उत्तराखण्ड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र का एक प्रमुख जिला है। रुद्रप्रयाग अलकनन्दा तथा मन्दाकिनी नदियों का संगम स्थल है तथा यहाँ से आगे चलकर अलकनन्दा नदी देवप्रयाग में जाकर भागीरथी नदी से मिलती है और गंगा नदी का निर्माण करती है।