Explanations:
2001–11 के दौरान सर्वाधिक जनसंख्या वृद्धि वाला जिला मधेपुरा 31.12% और सबसे कम वृद्धि वाला जिला गोपालगंज 19.22% है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार बिहार राज्य की कुल जनसंख्या 10,40,99,452 है, जो देश की कुल आबादी का 8.58 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से बिहार, भारत का 12वाँ (2.86%) सबसे बड़ा राज्य है। 2001-11 के दौरान प्रदेश की जनसंख्या की दशकीय वृद्धि दर 25.4% है जो राष्ट्रीय औसत 17.7% से 7.7% अधिक है।