Explanations:
मैं दीवार पर मारने के लिए एक गेंद फेंकता हूँ और वह वापस मेरे पास आ जाती है। यह न्यूटन की गति के तृतीय नियम का उदाहरण है। न्यूटन के गति का तृतीय नियम, क्रिया-प्रतिक्रिया का नियम है। इसके अनुसार प्रत्येक क्रिया के बराबर परन्तु विपरीत दिशा में प्रतिक्रिया होती है। जैसे- बन्दूक की गोली निकलने पर व्यक्ति को पीछे की तरफ धक्का लगना, नाव से किनारे कूदने पर नाव का पीछे की ओर हटना आदि।