Explanations:
पृथ्वी सौरमंडल का एक मात्र ज्ञात ग्रह हैं जहाँ पर जीवन है। सूर्य से दूरी के हिसाब से पृथ्वी तीसरा ग्रह है। आकार में यह पाँचवा सबसे बड़ा ग्रह है। यह ध्रुवों के पास थोड़ी चपटी है। यही कारण है कि इसके आकार को भू-आभ कहा जाता है। भू-आभ का अर्थ है पृथ्वी के समान आकार। अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी नीले रंग की दिखाई पड़ती है। क्योंकि इसका दो तिहाई सतह पानी से ढका हुआ है। इसलिए इसे नीला ग्रह कहा जाता है। पृथ्वी सौर मंडल का सबसे अद्भुत ग्रह है।