Explanations:
गदर पार्टी की स्थापना 1913 ई. को अमेरिका के सेनफ्रांसिस्को नगर में हुई। लाला हरदयाल इसके संस्थापक थे जबकि इस पार्टी के अध्यक्ष सोहन सिंह भाकना थे। इस पार्टी के अन्य प्रमुख नेता रासबिहारी बोस, रामचन्द्र, मैडम भीकाजी कामा आदि थे। इन्होंने गदर पत्रिका का प्रकाशन भी किया।