Explanations:
सन् 1905 मेें भारत के ब्रिटिश वायसराय लॉर्ड कर्जन द्वारा भारतीय राष्ट्रवादियों के भारी विरोध के बावजूद बंगाल का विभाजन किया गया। 20 जुलाई, 1905 ई. को बंगाल विभाजन के निर्णय की घोषणा की गयी। जिसके विरोध में 7 अगस्त, 1905 ई. को कलकत्ता के टाउन हॉल में स्वदेशी आन्दोलन की घोषणा की गयी। बंगाल विभाजन 16 अक्टूबर, 1905 ई. को लागू किया गया। 1911 ई. में जब देश की राजधानी कलकत्ता से दिल्ली स्थानान्तरित हुई, तो पूर्वी बंगाल और पश्चिमी बंगाल पुन: एक हो गए।