Explanations:
नन्दा देवी राज जात यात्रा उत्तराखण्ड में होने वाला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है। यह यात्रा लगभग 12 वर्षों के बाद आयोजित होती है। यह तीर्थ यात्रा काँसुवा गाँव से होमकुण्ड तक 280 कि.मी. लम्बी पदयात्रा है जो 19 पहाड़ों से होकर गुजरती है। इस यात्रा को हिमालयी महाकुम्भ के नाम से भी जानते हैं।