Explanations:
ब्रास कॉपर तथा जिंक का मिश्र धातु है। ब्रोंज कॉपर में टिन को मिलाने पर बनता है। कॉपर में 5 प्रतिशत से 30 प्रतिशत तक टिन मिलाकर विभिन्न प्रकार के ब्रोंज बनाये जाते है। ताँबे की तुलना में यह कठोर होता है। माइल्ड स्टील के साथ इसका घर्षण बहुत कम है। इसलिए इसका प्रयोग शाफ्टों के बुश बियरिंग बनाने के लिए किया जाता है। इसके अन्य गुण निम्न प्रकार है। • यह धातु भंगुर होती है इसलिए इसकी मशीनेविलिटी अधिक होती है। • हार्ड होने के कारण इस पर अच्छी सर्फेस फिनिशिंग की जा सकती है। • भंगुर होने के कारण इसकी चादरें या तार नहीं बनाए जा सकते है, परन्तु इसको बहुत आसानी से ढाला जा सकता है।