Correct Answer:
Option D - हड़प्पा संस्कृति (सिन्धु सभ्यता) का उद्भव भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में हुआ था, जो वर्तमान में भारत, पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्रों में अवस्थित है। हड़प्पा संस्कृति के अन्तर्गत सिंध, पंजाब तथा घग्घर नदी के क्षेत्र प्रमुख रूप से थे जहाँ यह संस्कृति परिपक्व हुई। यहाँ से यह दक्षिण तथा पूर्व की ओर फैली है। इसका विस्तार क्षेत्र मिस्त्र तथा मेसोपोटामिया से अधिक था। इस सभ्यता का नामकरण हड़प्पा नामक स्थान, जहाँ यह संस्कृति प्रथम बार खोजी गयी थी, के नाम पर किया गया है। इस सभ्यता का उत्कर्ष काल लगभग 2250 से 1750 ई०पू० के बीच माना गया है। हड़प्पा सभ्यता के लिए मेसोपोटामिया रिकार्ड में मेलुहा शब्द का प्रयोग किया गया है।
D. हड़प्पा संस्कृति (सिन्धु सभ्यता) का उद्भव भारतीय उपमहाद्वीप के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में हुआ था, जो वर्तमान में भारत, पाकिस्तान तथा अफगानिस्तान के कुछ क्षेत्रों में अवस्थित है। हड़प्पा संस्कृति के अन्तर्गत सिंध, पंजाब तथा घग्घर नदी के क्षेत्र प्रमुख रूप से थे जहाँ यह संस्कृति परिपक्व हुई। यहाँ से यह दक्षिण तथा पूर्व की ओर फैली है। इसका विस्तार क्षेत्र मिस्त्र तथा मेसोपोटामिया से अधिक था। इस सभ्यता का नामकरण हड़प्पा नामक स्थान, जहाँ यह संस्कृति प्रथम बार खोजी गयी थी, के नाम पर किया गया है। इस सभ्यता का उत्कर्ष काल लगभग 2250 से 1750 ई०पू० के बीच माना गया है। हड़प्पा सभ्यता के लिए मेसोपोटामिया रिकार्ड में मेलुहा शब्द का प्रयोग किया गया है।