Explanations:
मगध प्राचीन भारत के सोलह महाजनपदों में से एक था। यह बौद्ध काल में उत्तर भारत का सबसे शक्तिशाली जनपद था। इसकी प्राचीन राजधानी राजगृह (राजगीर) या गिरिव्रज थी। कालांतर में मगध की राजधानी पाटलिपुत्र स्थानांतरित हुई। हालांकि शिशुनाग के शासनकाल में राजगीर (गिरिब्रज) के अतिरिक्त वैशाली नगर को भी दूसरी राजधानी बनाया गया था, जो बाद में उसकी प्रधान राजधानी बन गई।