Explanations:
मुहीउद्दीन मुहम्मद औरंगजेब शाहजहाँ का पुत्र था। उसका जन्म 24 अक्टूबर 1618 ई. को मुमताज महल की गर्भ से दोहद (उज्जैन) में हुआ था। औरंगजेब मुगल साम्राज्य का एक मात्र शासक था जिसका दो बार राज्याभिषेक हुआ पहला राज्याभिषेक 21 जुलाई 1658 ई. को सामूगढ़ के युद्ध में विजय के बाद तथा दूसरा और वास्तविक राज्याभिषेक खजुआ और देवराई युद्धों में अपनी निर्णायक विजय के बाद 15 जून 1659 को दिल्ली में सम्पन्न हुआ औरंगजेब एक धर्मनिष्ठ मुसलमान था। उसने इस्लाम धर्म में व्याप्त कुरीतियों को भी समाप्त किया जैसे- झरोखा दर्शन के रिवाज को बंद कर दिया क्योंकि वो इसे इस्लाम के विरुद्ध मानता था।